logo

आईवीएफ जैस प्रजनन उपचारों की मदद से बांझपन की समस्या हो रही दूर- डॉ रूही श्रीवास्तव   

DR_IFA.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

रांची  के लालपुर डंगराटोली स्थित अंकुरम आईवीएफ अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर रूही श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे होने का सुख अनमोल होता है और इसे किसी अन्य भावना से तुलना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मानव जाति में कई जोड़ों के लिए बच्चे होना उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जो बहुत सारी खुशियों और अधिक संतोष लाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांझपन ऐसी एक सामान्य समस्या है जो जोड़ों को प्राकृतिक रूप से बच्चा पैदा करने से रोक सकती है। ऐसे में आईवीएफ (In Vitro Fertilization) जैसे प्रजनन उपचारों की मदद से जोड़े एक बच्चे को जन्म देने में सक्षम होते हैं।

श्रेष्ठ प्रजनन उपचार और सेवाएं करता प्रदान

इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो संतान के सुख से वंचित है। लेकिन, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है। झारखंड में स्थित अंकुरम आईवीएफ एक लोकप्रिय आईवीएफ अस्पताल है जो जोड़ों को ध्यान रखते है। इसके साथ ही उन्हें श्रेष्ठ प्रजनन उपचार और सेवाएं प्रदान करता है। जो उन्हें संतान प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नवीनतम तकनीक और तकनीक, उन्नत मशीनों और कुशल और अनुभवी भ्रूण वैज्ञानिक और प्रजनन विशेषज्ञ से युक्त है। जहां मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही है।    

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT