logo

झारखंड में खुलेंगे 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सीबीएसई की तर्ज पर 2027-28 से पढ़ाई होगी शुरू

hemant_4786581.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में आज मंगलवार को 2026-27  का बजट पेश किया गया। जिसमें राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) खोलने की घोषणा की है। इनमें सीबीएसई की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत 12 लाख छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएगी जाएगी। इन स्कूलों को छह माह के भीतर सीबीएसई से संबद्धता मिलने की उम्मीद है। इन प्रस्तावित स्कूलों का अधिकारी निरीक्षण कर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसके लिए न केवल स्कूलों का चयन किया गया है बल्कि, बल्कि इसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी भी मिल चुकी है।

Tags - Jharkhand 2026-27 budget announcement 100 CM School of Excellence Jharkhand CBSE pattern schools Jharkhand 2027-28 Hemant Soren education initiative Jharkhand Assembly budget session 2026 CM School of Excellence affiliation CBSE Jharkhand Education