logo

माओवादी गतिविधियों में संलिप्त दो युवकों को चाईबासा पुलिस ने किया गिरफ्तार, नक्सली पर्चा भी बरामद

crime_,,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर क्षेत्र में पुलिस ने माओवादी गतिविधियों को लेकर चलाये जा रहे अपने अभियान में एक अहम कड़ी को जोड़ते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस को कार्रवाई ग्रामीण इलाकों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क की संभावित साजिश को समय रहते विफल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को मनोहरपुर थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी रामधानी चौक के पास मिली गुप्त सूचना ने पुलिस को अलर्ट मोड पर ला दिया। सूचना थी कि नंदपुर के सुरीन टोला के आसपास दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लगे हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक खेतों की ओर भागने लगे, जिससे संदेह और गहरा गया। हालांकि, पुलिस बल की तत्परता के चलते दोनों को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (29 वर्ष) और विमल नाग (22 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक के पास से भाकपा (माओवादी) संगठन का प्रतिबंधित पर्चा बरामद हुआ, जबकि दूसरे के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस इसे संगठन के प्रचार और संपर्क तंत्र से जोड़कर देख रही है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी माओवादी गतिविधियों के केवल एक हिस्से का खुलासा है और आने वाले दिनों में पूछताछ के आधार पर और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। पूरी कार्रवाई एसडीपीओ, मनोहरपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी समेत सशस्त्र बल की टीम ने की। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से मनोहरपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहेगी, बल्कि संभावित हादसों पर भी रोक लगेगी। वाहनों की नो-एंट्री और बेहद गेट बंद रहने से पार्क के अंदर की व्यवस्था बेहतर होगी और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना कम होगी।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news west singhbhum news west singhbhum khabar west singhbhum crime news crime update crime khabarchaibasa news chaibasa khabar