रांची
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी राजनीतिक रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा में मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया। नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय और अनुशासन के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक को भाजपा के आगामी राजनीतिक एजेंडे के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
