द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रकाश सोनी की ज्वेलरी दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुकान बंद करने से पहले प्रकाश सोनी सभी ज्वेलरी बैग में भरकर बगल की दुकान से माचिस लेने गए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर बैग लेकर फरार हो गया। चोर की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई जहां, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मानव मयंक सोनी ज्वेलरी शॉप पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी बिंदुओं की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि चोर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। बानो पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 
सोना कारोबारी प्रकाश सोनी ने बताया कि बैग में करोड़ों का सोना था जिसे दुकान बंद करने के बाद घर ले जाने वाले थे। लेकिन कुछ देर के लिए बगल की दुकान में माचिस लेने गया तभी एक युवक दुकान में घुसा और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गया।