logo

तेज रफ़्तार कार ने दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

रोड_एक्सीडेंट.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के चुटिया मेन रोड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखा गया। सोमवार की देर रात करीब एक बजे नशे की हालत में कार चालक ने दूसरे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था की आस-पास के लोग आवाज सुनकर जाए और बाहर आये। टक्कर मारने वाली गाड़ी वेगन-आर कार थी जिसका नंबर JH-01FB-5790 बताया जा रहा है। 
लोग जब तक गाड़ी के पास पहुँचे कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। इस मामले में दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के आगे सेड में खड़ी थी। रात में आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा एक दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। वहीं चालक नशे में था लोगों की भीड़ जुटता देखकर कार चालक मौके से फरार हो गया।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news ranchi news ranchi khabarranchi update ranchi road accident news road accident news