logo

सिमडेगा में सड़क पर पहुंचा जंगली हाथी, यातायात घंटों बाधित

हाथी____.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित जोराम बिजली पावर हाउस, रानीबंध के पास मंगलवार सुबह अचानक एक हाथी बीच सड़क पर आ गया। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल जा रहे बच्चों और राहगीरों को सुरक्षा के मद्देनजर वहीं रोक दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथी के सड़क से हटते ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका और फंसे हुए वाहनों को निकाला गया।
 

Tags - national news national khabar national update simdega news simdega khabar simdega update