द फॉलोअप डेस्क
सुप्रीम कोर्ट में 14 राजनीतिक दलों की याचिका पर सुनवाई होगी। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया। विपक्षी राजनीति पार्टियों द्वारा इस याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार कराया जा रहा है। इसे लेकर जांच एजेंसियों और अदालतों के लिए गिरफ्तारी और रिमांड पर गाइडलाइन बनाई जाए। वहीं, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 5 अप्रैल को सुनवाई होगी। बता दें कि याचिका दाखिल करने वाली राजनीतिक पार्टियों में डीएमके, भारत राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामला में डॉ प्रदीप कुमार समेत तीन आरोपियों की याचिका पर 11 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
राजनीतिक पार्टियों ने की ये मांग
याचिका में मांग की गई है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी द्वारा गिरफ्तारी के लिए गाइडलाइंस जारी करने की मांग की है। सिंघवी ने कहा कि 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएं। पीठ में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला भी शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT