बुंडू प्रखंड से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में जबरदस्त सियासी सरगर्मी देखने को मिल रही है। नामांकन प्रक्रिया के पहले, दूसरे और तीसरे दिन को मिलाकर अब तक 465 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं
न्यू एजी कॉलोनी कडरू, रांची की घटना
राजधानी के सुजाता चौक पर पीसीआर वाहन के चालक द्वारा बालू लदे ट्रक से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित चालक को निलंबित कर दिया गया है।
सरायढेला स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी की घटना का जिम्मा अमन सिंह (मृत) गिरोह ने लिया है। गिरोह के सदस्य शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनबाद को शमशान बनाने की धमकी दी है।
सरायढेला स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी की घटना का जिम्मा अमन सिंह (मृत) गिरोह ने लिया है। गिरोह के सदस्य शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनबाद को शमशान बनाने की धमकी दी है।
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रांची मेयर पद के लिए रमा खलखो को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। रमा खलखो कल मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू होंगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन, बजरंगनगर के समीप रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम शिवम कैवर्तो की जान चली गई।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। डंपिंग प्लांट की आड़ में संगठित तरीके से बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से बालू लदे छह हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं
रांची में 11 केवीए बिरसा फीडर से बिजली आपूर्ति आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान रखरखाव एवं तकनीकी कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कोयलांचल की धरती से निकलकर प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर इंडियन आइडल सीजन-16 के टॉप-12 में अपनी जगह पक्की कर ली है।