logo

अजब-गजब : महिला ने बॉयफ्रेंड के सामने ‘कंबल’ से की शादी, कारण जान रह जाएंगे हैरान!

महिला ने बॉयफ्रेंड के सामने ‘कंबल’ से की शादी, कारण जान रह जाएंगे हैरान!

डेस्क:
इंटरनेट के इस दौर में आए दिन हमें अजीबोगरीब मामले देखने-सुनने को मिल जाते है। हमने आज तक इंसानों को एक दूसरे से शादी करते हुआ सुना है। फिर चाहें वह लड़का-लड़की हो, लड़की-लड़की हो या फिर लड़का-लड़का हो। अच्छा चलिए आज के दौर में हमने खुद से शादी यानि सोलोगैमी भी देख ही ली है। पर अमुमन हमने इंसानी जोड़े को ही देखा है। लेकिन क्या कभी अपने यह सुना है कि किसी ने निर्जीव वस्तु से शादी रचाई है। नहीं न..लेकिन अब ऐसा भी हो गया है। एक महिला ने ऐसा किया है। उसने अपने कंबल से 'शादी' की है। महिला का नाम पास्कल सेलिक है। पास्कल ने अपने बॉयफ्रेंड के सामने कंबल से 'शादी' रचाई है। उनका कहना है कि यह उनके जीवन का अब तक का सबसे वफादार रिश्ता है। उन्हें पहली नजर में ही कंबल से प्यार हो गया था। अब उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।


बॉयफ्रेंड के सामने की शादी
पास्कल ने साल 2019 में वैलेंटाइन डे पर उसने अपने कंबल से शादी की थी। उन्होंने बकायदा वेडिंग सेरेमनी आयोजित करके शादी की थी। जिसमें उन्होंने अपने परिवार और अपने बॉयफेंड को इसमें बुलाया था। पास्कल ने कहा कि उनका इस कंबल से रिश्ता एक दोस्त जैसा है। वह दुख और सुख में उनके साथ रहता है। इसके बाद पास्कल ने कहा कि वैसे तो उनके पास कई कंबल हैं लेकिन ये वाला उनके ये वाला सबसे वफादार है, क्योंकि इससे उन्हें गर्माहट और आराम मिलता है।


सेल्फ लव को अहमियत देने के लिए शादी की
पास्कल ने कहा कि उन्होंने सेल्फ लव को अहमियत देने के लिए ये शादी की थी। ताकि लोग ये समझ सकें कि प्यार पाने के लिए रिलेशनशिप में होना जरूरी नहीं है। पास्कल के कंबल से शादी किए जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनकी तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। हमने भी आपके लिए इस शादी का एक वीडियो नीचे डाला है।

बॉयफ्रेंड को मुझपर गर्व
जब उनसे बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा वह कंबल से शादी किए जाने के मकसद को समझते हैं। पास्कल ने कहा, 'जॉनी, मेरे बॉयफ्रेंड समझते हैं कि मैंने कंबल से शादी आर्ट और एक संदेश देने के लिए की है। हमारे बीच काफी प्यार है। उन्होंने मेरे कंबल से जलन नहीं होती बल्कि उन्हें मुझपर गर्व होता है।