logo

CBI जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 24 अगस्त को होगी सुनवाई

suprem_court.jpg


द फॉलोअप, रांची
14 वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने याचिका दायर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 अगस्त को इस याचिका पर मुख्य न्यायाधीशन सूर्यकांत की अदालत में सुनवाई होगी। याचिका में OMR शीट में गड़बड़ी और सिस्टमैटिक करप्शन का आरोप लगाया गया है। याचिका में राज्य पुलिस की CID जांच की बजाय स्वतंत्र CBI जांच, परीक्षा के डिजिटल व फिजिकल सुबूतों को सील करने और सख्त सुरक्षा मानकों के तहत नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की गई है।

Tags - JPSC CBI investigation Supreme Court August 24 hearing