logo

चंद्रयान-3 UPDATE : ISRO ने आज सुबह-सुबह ‘प्रज्ञान’ रोवर को लेकर दी यह सूचना

ISRO1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भारत के चंद्रयान-3 के बुधवार शाम चांद के साउथ पोल पर हुई सफल सॉफ्ट लैंडिग के बाद से पूरा देश गर्व से फूले नहीं समा रहा है। उम्मीद में है कि हमारे ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ चांद में छुपे रहस्यों को दुनिया के सामने बेपर्दा जरूर करेंगे। इस बीच आज सुबह-सुबह इसरो ने विक्रम और प्रज्ञान को लेकर एक अपडेट जारी किया है।

इसरो बोला- भारत ने चांद पर सैर की
इसरो ने आज सुबह 8:31 बजे ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 रोवर (प्रज्ञान) लैंडर (विक्रम) से नीचे उतरा और भारत ने चांद पर सैर की। इसरो ने अपने इस ट्वीट में लिखा, “चंद्रयान-3 रोवर: भारत में निर्मित, चांद के लिए निर्मित! सीएच-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा, भारत ने की चांद पर सैर! जल्द ही और अपडेट।”

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N