द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF-HoFF) नियुक्त कर दिया है। संजीव कुमार 1992 बैच के अधिकारी हैं और अब वे राज्य के वन विभाग के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।.jpeg)
आपको बता दें कि बीते 30 नवंबर को अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से PCCF (HoFF) का पद रिक्त था। इस पद के लिए विभाग में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की चर्चा हो रही थी, जिनमें संजीव कुमार के साथ-साथ परितोष उपाध्याय और विश्वनाथ शाह के नाम शामिल थे। आखिर में सरकार ने संजीव कुमार के अनुभव और वरिष्ठता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह कमान सौंप दी है। वे जनवरी 2026 में रिटायर होंगे। .jpg)
संजीव कुमार वर्तमान में 'पीसीसीएफ बंजर भूमि विकास प्राधिकार' के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास वन प्रबंधन का लंबा और गहरा अनुभव है। शुरुआत में उन्होंने अपने करियर का आगाज अविभाजित बिहार के पश्चिम चंपारण से किया था।अपने सेवाकाल के दौरान वे विभाग के कई अन्य अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।