रांची
रांची के सबसे व्यस्त इलाके अलबर्ट एक्का चौक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। लेकिन असल बात तो यह है कि पत्नी का आरोप है कि जिस आदमी के पास घर चलाने तक के लिए पैसे नहीं हैं, उसके पास प्रेमिका के लिए सोना खरीदने के लिए पैसे कहां से आए। इसी बात को लेकर अल्बर्ट चौक के पास देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रेमिका को सोने की चेन गिफ्ट करने पर हुआ बवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति अपनी प्रेमिका को एक ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन दिलाकर बाहर निकला था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। आरोप है कि पत्नी काफी समय से दोनों पर नजर रखे हुए थी और मौका मिलते ही उसने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। पति के हाथ में प्रेमिका के लिए खरीदा गया गिफ्ट देखकर महिला भड़क उठी और दोनों से तीखी बहस करने लगी। वह आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी कि घर के खर्च के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन प्रेमिका पर महंगे गिफ्ट लुटाए जा रहे हैं।
dसड़क पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मामला
घटना के समय वीकेंड होने की वजह से मेन रोड पर पहले से ही काफी भीड़ थी। सड़क पर शुरू हुए इस पारिवारिक विवाद को देखने के लिए कुछ ही देर में सैकड़ों लोग जमा हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया और उन्हें वहां से रवाना किया। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी नहीं मिली है।व