रांची:
Racnhi News: रांची की रितु विश्वकर्मा (Ritu Vishwakarma) ने अपनी बुनाई की कला को इसी जुनून के साथ एक ऐसी उपलब्धि में बदल दिया, जिसने पूरे झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच (International platform) पर रोशन कर दिया। कटहल मोड़ की रहने वाली और वर्तमान में एकलव्य टॉवर, पुंदाग में रह रहीं रितु ने ‘महिला मनोविकास (भारत)’ संस्था के साथ मिलकर 12.18 किलोमीटर (7.57 मील) लंबी क्रोशिया बंटिंग लाइन तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज किया गया है।

15 साल से बुनाई से जुड़ी हैं रितु
रितु विश्वकर्मा पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से बुनाई के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। उनके लिए क्रोशिया और बुनाई केवल शौक नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का माध्यम रहा है। इसी हुनर को उन्होंने लगातार मेहनत और लगन के साथ निखारा और आखिरकार अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।
.jpeg)
रिश्तेदार की सलाह से मिली रिकॉर्ड की जानकारी
रितु ने राजेंद्र गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की, जबकि उच्च शिक्षा धनबाद-सिंदरी से हासिल की। उन्हें इस रिकॉर्ड प्रयास के बारे में एक रिश्तेदार के माध्यम से जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने ‘महिला मनोविकास’ संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। रिकॉर्ड बनाने की तैयारी के दौरान रितु ने करीब तीन महीने तक लगातार मेहनत की और क्रोशिया बंटिंग लाइन तैयार करने में जुटी रहीं।
.jpeg)
विशाखापत्तनम में हुआ रिकॉर्ड बनाने का प्रयास
सबसे लंबी क्रोशिया बंटिंग लाइन तैयार करने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास 7 अगस्त 2026 को विशाखापत्तनम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस आयोजन में रितु ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 3 अगस्त को उन्हें अवॉर्ड से जुड़ी सूचना मिली थी। इसके बाद 30 सितंबर 2026 को डाक के माध्यम से उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
.jpeg)
‘शौक को मेहनत से आगे बढ़ाएं तो हर सपना मुमकिन’
पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाली रितु इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी शौक को लगन, अनुशासन और लगातार मेहनत के साथ आगे बढ़ाया जाए, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से रितु के परिवार के साथ-साथ रांची और पूरे झारखंड में भी खुशी का माहौल है।