logo

Ranchi News : हिनू में HDFC बैंक के ऊपर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

हिनू में HDFC बैंक के ऊपर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

रांची: 
Ranchi News: राजधानी रांची के हिनू स्थित Hino HDFC बैंक के ऊपर सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल की टीम के आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags - Ranchi News Hino Fire HDFC Bank Ranchi Breaking News Jharkhand News