रांची:
रांची के HEC सेक्टर-2 इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने दो महिलाओं को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं को जगन्नाथपुर थाना पुलिस अपने साथ ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पिछले कुछ समय से क्षेत्र की दुकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा था। दो दिन पहले ही सेक्टर-3 में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ऐसे में दो महिला संदिग्धों की गिरफ्तारी से पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पांच दुकानों में हुई थी चोरी
HEC सेक्टर इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था। व्यापारी वर्ग लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था। हालिया चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाई और पेट्रोलिंग दल को सक्रिय किया।
.jpeg)
पुलिस कर रही महिलाओं से पूछताछ
जगन्नाथपुर थाना पुलिस गिरफ्तार दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाना है। पुलिस को आशंका है कि सेक्टर-3 की पांच दुकानों में हुई चोरी समेत अन्य वारदातों के पीछे भी इसी गिरोह का हाथ हो सकता है। हालांकि, इन घटनाओं में गिरफ्तार महिलाओं की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।