logo

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, धड़ जला दिया; खेत में गाड़ दिया सिर

Screenshot_2026-07-07_153024.jpg

रांची 
रांची पुलिस ने बुंडू थाना क्षेत्र में हुए संजय लोहरा हत्याकांड की रोंगटे खड़े कर देने वाली गुत्थी को सुलझा लिया है। इस खौफनाक वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की पहले गला काटकर हत्या की गई, फिर साक्ष्य मिटाने के लिए धड़ को जला दिया गया और सिर को 10 किलोमीटर दूर जंगल में दफना दिया गया। क्या है मामला?
दरअसल, इस वारदात को मृतक संजय लोहरा की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके कुछ साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने अब पूरे मामले का खुलासा करते हुए कार समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। DSP ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतक संजय का सिर भी बरामद कर लिया है। पत्नी ने पहले बुंडू थाना क्षेत्र के सुमंडीह महादेव टांड़ के पास पति संजय की गला रेतकर हत्या की, फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके धड़ को जला दिया। इसके बाद वे कार से संजय के सिर को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर सुंदरडीह रानी वन ले गए और वहां दफना दिया। शौच के बहाने रुकवाई थी बाइक फिर प्रेमी संग मिलकर की हत्या
घटना वाले दिन संजय लोहरा की पत्नी, जो शादी समारोहों में रसोइया का काम करती थी, उसने 18 जून को अपने पति से सोनाहातू में एक शादी में चलने की जिद की। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनाहातू गए। लौटते समय सोनाहातू-बुंडू बॉर्डर के पास पत्नी ने शौच के बहाने बाइक रुकवाई। बाइक रुकते ही वहां पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों ने संजय पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर महादेव टांड़ ले गए, जहां उन्होंने बेरहमी से संजय की हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने धड़ को वहीं जला दिया और कटे हुए सिर को तमाड़ के जंगल में ले जाकर दफना दिया। 19 जून को महादेव टांड़ में मिला था अधजला शव
बुंडू थाने की पुलिस को 19 जून को महादेव टांड़ स्थित झाड़ियों में एक अधजला शव मिला था। शव का सिर नहीं था। हाथ की कलाई पर 'संजय पाल' गुदा हुआ था। कई दिनों तक पुलिस को शव की पहचान नहीं हो सकी थी। सघन जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। बताया गया कि तमाड़ निवासी संजय लोहरा की पत्नी और नीचे टोला के रहने वाले एक युवक के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद संजय ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। पत्नी के अलावा उसके प्रेमी के साथ भी संजय का कई बार विवाद हुआ था। तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक जांच और FSL की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इस घटना में चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Tags - Ranchi Bundu Murder Case Jharkhand Crime Police Investigation