logo

सदर अस्पताल की लापरवाही ने बच्चों को किया HIV संक्रमित, हाईकोर्ट ने मामले पर लिया संज्ञान

high4.jpg

रांची
रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रांची सदर अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद बच्चों के एचआईवी संक्रिमत होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। दरअसल थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे का इलाज वर्ष 2018 में रांची के सदर अस्पताल के डे केयर यूनिट में किया जा रहा था। जिसमें बच्चों को अलग-अलग ब्लड बैंकों के खून चढ़ाए गए थे। इसके बाद कई बच्चे एचआईवी और कुछ बच्चे हेपेटाइटिस सी से संक्रमित हो गए थे।
जिसके बाद बच्चों के माता-पिता की जांच भी की गयी थी, हालांकि जांच में दोनों निगेटिव पाए गए थे। जिसके बाद बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की आशंका भी जतायी गयी थी। और अब खून चढ़ाने के बाद संक्रमित हुए एक बच्चे के पिता ने इस मामले में चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है।
पत्र को जनहित याचिका में तब्दील करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। वहीं चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच ने इस पर संज्ञान लिया है और राज्य के स्वास्थ्य सचिव के साथ रांची के सिविल सर्जन से भी जवाब मांगा गया है। जिसके बाद इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई की जा सकती है। 

Tags - jharkhnad news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi latest news ranchi update HIV HIV news ranchi sadar hosiptal