logo

क्रिसमस पर खिजरी विधायक ने आर्च बिशप और CM हेमंत से की भेंट, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

rajesh9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज राँची स्थित बिशप हाउस मे खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने क्रिसमस के पावन अवसर पर आर्च बिशप विंसेंट आइंड से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। राजेश कच्छप ने बिशप हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें प्रभु यीशु के आगमन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 
इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन हमें प्रेम, दया और क्षमा का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने आर्च बिशप के साथ क्षेत्र की खुशहाली और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने के विषय में भी बातचीत की।
आर्च बिशप ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान विभिन्न चर्चों के सम्मानित आर्च बिशप और पुरोहित गण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar ranchi news rajesh kachhap CM hemant soren