logo

हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक, झारखंड में 23 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

715376250_18269733493293525_8675404892324942177_n.jpg

रांची 
रांची में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य सरकार की इस बैठक में प्रशासनिक, विकासात्मक और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आज लिये गये फैसले के अनुसार जंगली जानवरों के आक्रमण से मृत्यु होने पर मुहावरे की राशि अब 4 लाख की जगह 10 लख रुपए मिलेंगे। गंभीर रूप से घायल होने पर डेढ़ लाख रुपए की जगह ₹200000 का मुआवजा राशि मिलेगा। हल्का घायल होने पर ₹25000 की जगह 35000 रुपए और स्थाई अपंगता की स्थिति में 325000 की जगह 350000 रुपये मिलेंगे। 

 कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों को राज्य के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की ओर से स्वीकृत प्रस्तावों का प्रभाव विभिन्न विभागों की योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, कल्याणकारी कार्यक्रमों और सरकारी सेवाओं के विस्तार पर पड़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
सरकार का कहना है कि कैबिनेट के इन फैसलों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा। बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों का विस्तृत ब्यौरा सरकार की ओर से अलग से जारी किया जाएगा।

Tags - Jharkhand Cabinet Hemant Soren Government Decisions Cabinet Meeting Development Proposals