logo

जैक ने बढ़ाई मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के आवेदन की तारीख, 14 दिसंबर तक मिलेगा मौका

जैक ने बढ़ाई मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के आवेदन की तारीख, 14 दिसंबर तक मिलेगा मौका

रांची: 
Jac Exam Registration Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वार्षिक मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जारी रहेगी।

शुल्क जमा करने की तारीख भी तय
जैक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन या आरटीजीएस के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर होगी।

वेबसाइट के माध्यम से करना होगा आवेदन
मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के आवेदन प्रपत्र जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के एग्जाम फॉर्म पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Tags - JAC Exam 2027JAC RegistrationJharkhand BoardMatric Inter ExamJAC Exam Date