logo

CAT परिणाम 2025 : बी-फैक्ट्री के अभिषेक बने सिटी टॉपर, साक्षी को मिले 98.19 पर्सेंटाइल

CAT_रिजल्ट.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शहर के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कोचिंग संस्थान बी-फैक्ट्री ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। CAT 2025 परीक्षा में बी-फैक्ट्री के छात्र अभिषेक कुमार ने 99.65 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शहर के टॉपर्स में अपनी जगह बनाई और संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

आज IIM कोझिकोड़ द्वारा CAT 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर घोषित किया गया। इस वर्ष भी बी-फैक्ट्री के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। संस्थान के 10 से अधिक छात्रों ने 90+ पर्सेंटाइल हासिल कर उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

अभिषेक कुमार ने परीक्षा के सभी सेक्शनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें DI-LR में 99.9 पर्सेंटाइल, VA-RC में 97.66 पर्सेंटाइल, तथा Quantitative Aptitude में 95 पर्सेंटाइल शामिल हैं। इसके साथ ही बी-फैक्ट्री की छात्रा साक्षी आनंद ने 98.19 पर्सेंटाइल अर्जित कर संस्थान की सफलता को और मजबूती प्रदान की।

इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक एवं फैकल्टी सदस्यों ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और छात्रों की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी बी-फैक्ट्री के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar ranchi news B- factory CAT- 2025 CAT result news