logo

दवा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर ख़ाक

aag_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। जिससे दवा दुकानदार को लाखों का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर निकल चुके थे। उसके बाद अचानक दुकान से धुआं उठना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग की लपटें दुकान में फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही आगलगी देखी, मामले की सूचना दुकानदार दी। वहीं तत्काल अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई।
खबर मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे, वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखी सारी दवाइयां जलकर राख हो चुकी थी। 
वहीं मामले को लेकर गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि देर रात दवा दुकान में आग लगी थी, जिसपर काबू पा लिया गया है। पुलिस की गश्ती टीम भी मौके पर मौजूद थी। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar