logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे लोक भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

मुलाकात.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज सुबह लोक भवन पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रपति फ़िलहाल तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं। जहां वे बीते दिन सोमवार को जमशेदपुर पहुंची थी, जहां करनडीह जाहेरथान में ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह और आदित्यपुर स्थित एनआइटी के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। वहीं आज वे गुमला में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ लोक भवन पहुंचे।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news president news president khabar president update droupadi murmu news droupadi murmu khabar ranchi khabar CM hemant soren