logo

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़े गए

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़े गए

सिमडेगा/जमशेदपुर: 
Jharkhand News:
सिमडेगा पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से द भारतमित्र न्यूज पोर्टल के पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, अभिषेक भारती को 25 नवंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी सिमडेगा के पाकरटांड थाना में दर्ज कांड संख्या 25/26 के तहत हुई है। यह मामला सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है।

14 वर्षीय नाबालिग के आरोप से जुड़ा है मामला
दरअसल, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी मामले से जुड़ी खबर पत्रकार अभिषेक भारती ने द भारतमित्र न्यूज पोर्टल पर प्रसारित की थी। अब इसी प्रकरण में दर्ज कांड के तहत सिमडेगा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
वहीं, पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद रांची प्रेस क्लब ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है। 25 नवंबर को प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अभिषेक भारती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रेस क्लब ने दोनों मामलों की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने का आग्रह किया है।
 

Tags - Abhishek BhartBhushan BaraSimdega NewsPOCSO CaseRanchi Press Club