जामताड़ा:
Jamtara News: जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान फूल कुमारी देवी, पत्नी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना के एसआइ कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पति रांची में करता है मजदूरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का पति रांची में रहकर मजदूरी करता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घटना के समय घर से बाहर थे। हालांकि, घटना के वक्त घर में मृतका की जेठानी मौजूद थी। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।