logo

गांव और ग्रामीणों को बाघ के आतंक से बचा रही हैं महिलाएं, अपनाया ये तरीका 

tiger5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के बेतिया में महिलाएं बाघ पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। ये बात उस गांव की महिलाओं के लिए कही जा रही है, जहां 2 दिन पहले बाघ के हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी। बाघ के हमले के बाद महिलाओं ने सुरक्षा जत्था का गठन किया है। गांव की  महिलाओं ने गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।
   
ग्रामीण को बनाया बाघ ने शिकार 

बता दें कि सहोदरा थाना अंतर्गत वन बैरिया गांव में दो दिन पहले बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। इसके बीच गांव की महिलाओं ने गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। ग्रामीण महिलाएं लाठी-डंडे से लैश होकर गन्ने के खेत से गांव तक सुरक्षा में लग गई है। इसके लिए वे खेतों में खूब शोर मचा रही हैं ताकि बाघ गांव को छोड़ कर वापस जंगल में चला जाए। 

सुरक्षा में जुटी महिलाएं  
महिलाओं के द्वारा खेतों में जाकर शोर मचाया जा रहा है, ताकि बाघ तत्काल उस जगह को छोड़ दे। वहीं ग्रामीण महिलाएं जानती है कि शोर मचाने से बाघ झुंड पर हमला नहीं करेगा,इसलिए वे लोग समूह बना कर बाघ को भगाती नजर आ रही हैं। समूह की महिला ने बताया कि गांव की सुरक्षा को लेकर 25 महिलों का जत्था तैयार हुआ है। ये महिलाएं मवेशियों सहित ग्रामीणों की सुरक्षा करेंगी। इस पूरे घटनाक्रम में अबतक कोई भी वन पदाधिकारी इन ग्रामीणों की मदद के लिए नहीं आये हैं।
 

Tags - BIHAR BETHIYA BIHARNEWS TIGER TIGERATTACK FEMALE FORESTDEPARTMENT