logo

तेजस्वी यादव : कौन हैं अनिल सम्राट, जिसकी तेजस्वी यादव ने मुक्त-कंठ से की प्रशंसा

WhatsApp_Image_2022-02-16_at_02_33_13.jpeg

 

 

पटना: 

बिहार में जल्द ही पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। राष्ट्रीय जनता दल इन चुनावों में बड़ा हाथ मारने की तैयारी में है। आरजेडी ने जाने-माने चेहरे को बिहार पंचायत चुनाव में उतारने की घोषणा कर दी है। आरजेडी ने पंचायत चुनाव में 20 उम्मीदवारों को खड़ा किया है। अनिल इनमें सबसे बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। विशेषज्ञ अनिल सम्राट की जीत तय बता रहे हैं। 

कौन हैं चर्चित अनिल सम्राट
जबकि अनिल सम्राट के नाम की चर्चा है तो ये जानना जरूरी है कि वो कौन हैं। उनका भोजपुरी कनेक्शन क्या है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनिल सम्राट की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव, अनिल को युवाओं की उम्मीद बता रहे हैं। 

भोजपुरी फिल्म उद्योग से संबंध
अनिल सम्राट भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वो एक फिल्म निर्माता होने के साथ एक्टर भी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने काफी दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनकी कई सारी फिल्में और एल्बम मौजूद है। अनिल ‘ऐ बलमा बिहार वाला-2’, ‘दरार’, ‘दरार-2’ ‘प्रतिज्ञा’ और ‘प्रतिज्ञा-2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अनिल मूलरूप बिहार के ही निवासी है। 

इन भोजपुरी फिल्मों में नजर आये
अनिल सम्राट का जन्म बिहार में ही हुआ है। अनिल सम्राट ने फिल्म ‘दरार’ से  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत में तमाम एक्टर-एक्ट्रेस के साथ काम किया है। अनिल सम्राट ने अभी तक के करियर में खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ काम किया है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वो सभी के चहेते स्टार्स में से एक हैं.

वायरल वीडियो में तेजस्वी क्या बोले
फेसबुक पर वायरल एक वीडियो में तेजस्वी यादव, मुक्तकंठ से अनिल सम्राट की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी कहते हैं कि अनिल नौजवान और जुझारू कलाकार हैं। ये युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। गौरतलब है कि बीते चुनाव में ही तेजस्वी और अनिल सम्राट की मुलाकात हुई थी। तेजस्वी ने भोजपुर में अनिल सम्राट के लिए वोट मांगा था।