logo

बड़ी खबर : रांची-पटना के बीच इस माह से दौड़ने लगेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें क्या होगी डेट

0915.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड और बिहार के बीच 25 अप्रैल से देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत दौड़ने लगेगी। झारखंड की राजधानी रांची से सुबह 7.30 बजे ये ट्रेन बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना होगी। इसकी घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। ट्रेन परिचालन को लेकर रेलवे के अनुसार रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन टाटीसिल्वे, बड़काकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया, जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी। वहीं, पटना से यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे रवाना होगी जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, टाटीसिल्वे के रास्ते ये रांची आगी। दिन में 1:45 बजे यह ट्रेन हटिया पहुंच जागी। हालांकि, अभी यह संभावित समय है, इसकी ऑफिशियल घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है

किराया को लेकर भी अभी स्थित स्पष्ट नहीं
वंदे भारत ट्रेन में रांची से पटना के बीच कितना किराया देना होगा इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू किये जाने से पहले लोको पायलट और क्रू मेंबर्स का प्रशिक्षण जारी है।

पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
भारतीय रेलवे के सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का रख-रखाव पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर होगा। जबकि, इसकी प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया यार्ड में होगी। बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तारीख की घोषणा से यात्रियों के बीच उत्साह का माहौल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT