द फॉलोअप डेस्क
बिहार के खगड़िया जिले में भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें 2 मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा चौथम थाना क्षेत्र के रोहियार बंगलिया गांव में रविवार को हुआ। बच्चों को बचाने की कोशिश में उनके पिता भी झुलस गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आधा दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में 2 छोटे बच्चे जल गए, जबकि उनके पिता संजय सिंह उन्हें बचाने के प्रयास में बुरी तरह झुलस गए। मृत बच्चों की पहचान संदीप कुमार (5 साल) और सूरज कुमार (3 साल) के रूप में हुई है। इस आग में करीब 6 पालतू जानवर भी जलकर मर गए।
इस भीषण आग में 3 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि कुछ अन्य घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृत बच्चों की मां का कहना है कि घर में अचानक आग लग गई। 3-4 घर जल गए। मेरा दोनों बेटा भी आग में झुलस गया। एक की उम्र 5 साल थी और दूसरे की 3 साल।
.jpeg)