logo

बिहार के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी/घंटे से चलेगी हवा

नन17.jpg

द फॉलोअप,बिहार

बिहार में अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

40-50 किमी/घंटे से चलेगी हवा
मौसम विभाग ने जमुई, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा समेत कई जिलों में तेज आंधी, मेघ-गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं राजधानी पटना समेत 31 जिलों में गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है।  

भभुआ सबसे गर्म स्थान
बीते दिनों कैमूर का भभुआ सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर में दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम को झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और पुरवैया हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे थंडरस्ट्रॉम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Tags - Bihar weather alert thunderstorm in Bihar Bihar rain alert strong wind alert Bihar lightning alert Bihar