द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना समेत 20 जिलों में आज बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक इस दौरान गरज-चमक के साथ ओलावृष्टी की भी संभावना है। हालांकि अन्य भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपोल शिवहर, सीतामढ़ी व पश्चिमी चंपारण में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गोपालगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सारण, सीवान, वैशाली और पटना जिले में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।