logo

अजब-गजब : थर्ड जेंडर से इंस्टाग्राम पर हुआ इश्क, रचाई शादी तो मामला पहुंचा थाने

third_gender_shadi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजकल सोशल मीडिया की प्यार चर्चा खूब हो रही है। जहां एक तरह सीमा हैदर सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भारत आ गई। वहीं पोलैंड से पोलाक बारबरा शादाब के प्यार में सात समंदर पार हजारीबाग आ गई। अब एक लड़के ने इंस्टाग्राम के प्यार के चक्कर में पड़कर शादी कर ली। उसके इसी प्यार की दुश्मन उसके परिजन बन गए। इन दिनों इस प्रेम कहानी की काफी चर्चा है। पीड़ित पति का नाम रवि है। वहीं पत्नी का नाम आधिका चौधरी सिंह है। जिसमें रवि ने प्यार में पड़कर थर्ड जेंडर से ब्याह रचा लिया। मामला बिहार का है। वहीं इस मामले में प्यार के दुश्मन बनी लड़के के परिजनों ने दंपती के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।  रवि ने अपने परिजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। 


25 जुलाई को मंदिर में की शादी 
मामला राजधानी पटना के दानापुर की है। रवि एक प्राइवेट कुरियर कंपनी में काम करता है। जबकि,आधिका बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। रवि ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि उसकी आधिका से 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर बात होती थी। फिर दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हुई। दोनों ने नंबर एक दूसरे को दिया। फोन पर बात होना शुरू हुआ और देखते-देखते प्यार हो गया। रवि ने बताया कि वह आधिका से होटल से मिला करता था। आधिका रवि का घर भी जाया करती थी।  इसके बाद दोनों ने 25 जुलाई को मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद रवि अपनी पत्नी को लेकर घर गया। तब उसके माता-पिता और बड़े भाई ने दोनों के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। रवि का कहना है कि शादी के पहले  परिवार को कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन, शादी के बाद घर वालों का व्यवहार बदल गया। रवि ने इसे लेकर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 


पत्नी को किन्नर जैसे अपमानित शब्द बोले 
थानाअध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि उसके उसके परिजनों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही उसकी पत्नी को किन्नर जैसे अपमानित शब्द बोले गए। पीड़ित ने कहा कि मेरी परिजन ने मेरी पत्नी से 60 लाख रुपए दहेज मांगा। उसने कहा कि मुझे और मेरी पत्नी को अगवा कर हत्या की साजिश रची जा रही है। इतना ही नहीं पीड़ित का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई है। रवि ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक ने अपने पिता और भाई के विरूद्ध हत्या की साजिश रचने, धमकी देने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N