logo

बिहार : बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, हरकत देख दुल्हन ने किया शादी से साफ इंकार 

9fd0c7870815dfa4c9e65bef18c73cb6_1607780349.jpg

 

जिले के ही बांका समुखिया मोड़ गांव में एक शादी की तैयारी चल रही थी। शादी की सभी रस्में हो गयी थी। बारात दरवाजे पर थी। दूल्हा वरमाला के स्टेज तक भी पहुंच गया लेकिन तभी दुल्हन ने दूल्हे की ऐसी हरकत देख ली कि उसने तुरंत शादी से मना कर दिया। दरअसल लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण दुल्हन नें बारात वापस भेंज दी।  मामला बिहार कें बांका जिले का है।  


घुम घाम के साथ पहुंची थी बारात 

जानकारी के अनुसार जिले के शंभूगंज प्रखंड की वैदपुर पंचायत के मझगांय गांव के प्रकाश मंडल के पुत्र सौरभ कुमार की शादी जिले के ही बांका समुखिया मोड़ गांव में जनक मंडल की पुत्री नीलम से तय हुई थी। शादी तय तारीख पर हो रही थी ,आँगन पर बारात आ चुका था। लड़की वालो की तरफ सें बारातियों की स्वागत में कोई कसार नहीं छोड़ी थी, लड़के वालों  भी बड़े ही धूम- धाम सें  डीजे के साथ पहुंचे थे।  लेकिन जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया तो बारात को बेरंग ही लौटना पड़। काफी समझाने -बुझाने के  बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही, जिसके बाद दूल्हा व बारात को बगैर दुल्हन लिए ही लौटना पड़ा। 

पागलों की तरह कर रहा था हरकत 

बताया जा रहा है कि दूल्हा जब स्टेज पर था तब वह अजीब सी पागलों वाली हरकत कर रहा था, जिसे दुल्हन ने भांप लिया। इतना देखते ही दुल्हन ने शादी के लिए साफ इंकार कर दिया।  इस दौरान लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने दूल्हा के परिजनों एवं बारातियों को भी खूब खरी खोटी सुनाई।