बिहार
बिहार में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में पारा 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जरुरत पड़ने पर ही लोगों को बाहर निकलने की सलाह दी है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान
वहीं शनिवार को राज्य में सबसे अधिकम तापमान डेहरी में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना की अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।