द फॉलोअप डेस्क
देशभर में शादी सीजन में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बारात आई, वरमाला हुई, दुल्हा-दुल्हन ने फेरे भी लिए, लेकिन दुल्हन ससुराल नहीं गई। फिर दोनों परिवारों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे को मिर्गी की बिमारी थी, मंडप पर ही उसे दौरा पड़ने लगा। जिसके बाद लड़की ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। लड़कीवालों ने दूल्हें के साथ पूरी बाराती को बंधक बना लिया। स्थानीय स्तर पर पंचायत बैठी। जिसमें समझौते की बाद कही गई और मामले को रफा-दफा किया गया।

दुल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर हुई बहस
घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के महमदपुर की है। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले मोतीलाल सहनी के पुत्र अनिल सहनी के बेटे की बारात मोतीपुर प्रखंड के महमदपुर पहुंची। वधु पक्ष ने धूमधाम के साथ बारात का स्वागत किया। रस्म चल रही थी इसी बीच मंडप पर लड़के को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने लगा। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर लड़के की बीमारी को जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद दुल्हा और दुल्हन पक्ष में बहस शुरु हो गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई।

सभी उपहार को करें वापस
मामले को शांत कराने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में बोला गया कि लड़के पक्ष के लोग लड़की पक्ष की ओर से दिए गए सभी उपहार को वापस करें। वहीं लड़की के परिजनों को भी कहा गया कि लड़के की ओर से लड़की को जो भी जेवर चढ़ाया गया है उसे आप भी वापस कर दें। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। हलांकि लड़के की शादी दूसरे ही दिन किसी ओर लड़की से हो गई।