logo

रिशु श्री टेंडर घोटाला: दो IAS समेत तीन लोगों के ठिकानों पर SVU की रेड

rishu.jpg

बिहार टेंडर घोटाला:
टेंडर घोटाला मामला में SVU की टीम ने कार्रवाई तेज करते हुए आज रिशु श्री से जुड़े दो IAS समेत तीन लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है। रिशु श्री की कंपनियों को टेंडर देने के मामले में आईएएस योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा का नाम सामने आया है। आरोप है कि दोनों ही रिशु श्री की कंपनियों को काफी मदद की थी।

मैट्रिसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के ठिकानों पर भी छापा
इसके साथ ही मैट्रिसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के ठिकाने पर भी तलाशी ली जा रही है। रिशु श्री पिछले 3 दिनों से रिमांड पर हैं। टेंडर घोटाले मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए, जिसके बाद आज एसवीयू की टीम छापेमारी करने अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है। 

IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा पर लगे आरोप
वहीं आईएएस योगेश कुमार सागर पर आरोप है कि वे रिशु श्री के पैसे पर परिवार के साथ यूरोप भ्रमण किये। इस दौरान उन्होंने 21 लाख से भी ज्यादा खर्च किए। जबकि आईएएस अभिलाषा शर्मा पर आरोप है कि इनके घर की छत पर लगभग 9 लाख रुपये का बगीचा लगाने के लिए रिशु श्री ने पैसे दिए थे। इसके अलावा इन्होंने रिश्तेदारों के साथ देश के कई राज्यों में भ्रमण किया और विदेश में भी घूमा। साथ ही यह भी आरोप है कि रिशु श्री ने खुद आईफोन और महंगे तोहफे भी गिफ्ट किये थे।

Tags - Bihar tender scam Rishu Shri SVU raid Bihar SVU action