द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें राजनीति, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने आज भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सरकार को जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली 'खटारा सरकार' बताते हुए उसे हटाने की बात कही है। यह बात तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है।
जानकारी हो कि इससे पहले शुक्रवार को भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया था। विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने पहुंचे तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को 'ओल्ड मॉडल' करार दिया था। शनिवार सुबह नीतीश कुमार ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज़्यादा धुंआ फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर NDA की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी।सरकार बनी बिहारवासियों पर बोझ
तेजस्वी ने आगे लिखा है कि 20 वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत 20 साल में बिहार के हर गली-हर टोला-हर गांव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है। नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है।
बिहार में 15साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज़्यादा धुँधा फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर NDA की 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 1, 2025
20 वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत 20 साल में बिहार के हर… pic.twitter.com/6j2UTKpoMy
तेजस्वी लगातार कर रहे नीतीश पर टिप्पणी
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो चुका है। सत्ता की होड़ में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने का सिलसिला जारी रखा है। इसके साथ ही उनके जन्मदिन पर भी उन्होंने जुबानी हमला करने से खुद को नहीं रोका।
सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
हालांकि, इस पोस्ट पर तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि कुछ गाड़ियां मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के कारण खराब हो जाती हैं। बिहार में आरजेडी ऐसी ही पार्टी है, जिसने शुरू से ही राज्य को नुकसान पहुंचाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहार अब पुराने खटारा गाड़ियों से भरा पड़ा है। इन भ्रष्ट गाड़ियों को हटाकर एक शिक्षित और विजनरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है, ताकि राज्य को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।