logo

तेजस्वी यादव का मोदी पर पलटवार : गुजरात में फैक्ट्री की बात करते हैं, बिहार आते हैं तो बंदूक और अपराध की बात करने लगते हैं 

TEJASWI_00.jpg

भोजपुर 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने महागठबंधन के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे पर टिप्पणी की थी। तेजस्वी ने कहा, “जिसकी जैसी सोच है, वैसी ही भाषा होती है। हम इस तरह नहीं सोचते, न ही नकारात्मक बातें करते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री को ऐसे शब्द क्यों पसंद हैं।”
तेजस्वी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री गुजरात जाते हैं, तो फैक्ट्री और विकास की बात करते हैं, लेकिन बिहार आते हैं तो बंदूक और अपराध की बात करने लगते हैं। उन्होंने कहा, “देश के प्रधानमंत्री से इस स्तर की भाषा की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। वे बिहार के लोगों को विकास का कोई विज़न बताएं, अपने कामों की सूची पेश करें — आखिर वे कहना क्या चाहते हैं?”
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार की जनता अब ऐसे भाषणों से प्रभावित नहीं होगी। “बिहार को रोज़गार और उद्योग चाहिए, न कि गाली-गलौज वाली राजनीति,” उन्होंने जोड़ा।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update