logo

तेजस्वी यादव ने किसान की बेटी को दिया लैपटॉप, छात्रा की शिक्षा में मदद करने का लिया संकल्प 

tejaswi_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं, जिसमें वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प वाकये का जिक्र किया, जिसने उन्हें रातभर सोने नहीं दिया। दरअसल, तेजस्वी यादव ने छपरा से पटना लौटते समय दिघवारा के फोरलेन सड़क के किनारे स्थित एक खेत में कुछ किसानों से बातचीत की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कन्या उच्च विद्यालय शंकर रोड दिघवारा की एक छात्रा खुशी से हुई।
खुशी ने तेजस्वी यादव से बातचीत के दौरान बताया कि उनके स्कूल में कम्प्यूटर तो है, लेकिन पढ़ाई नहीं होती। लड़की ने यह भी कहा कि वह कम्प्यूटर चलाना चाहती है, लेकिन स्कूल में कम्प्यूटर सिखाने वाला कोई नहीं है। खुशी की बातों ने तेजस्वी यादव को इतना प्रभावित किया कि वह पूरी रात परेशान रहे।

इसके बाद, तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि जयसिंह कुशवाहा से मुलाकात के बाद उन्होंने खुशी कुशवाहा का पता खोजवाया और शनिवार को उनके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान, तेजस्वी यादव ने खुशी को लैपटॉप दिया और उसकी शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया।तेजस्वी यादव ने इस वाकये के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा का अधिकार हर बच्चे का है, और उसे हर संभव मदद मिलनी चाहिए, खासकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में।
 

 

Tags - Biharbiharnewsbiharposttejaswiyadavrjdlaptopstudentbihareducation