द फॉलोअप,बिहार
“सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर हैं”। राज्य की ये बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है। उन्होंने NDA सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं और ज्वलंत जनसमस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे गैर-जरूरी मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि इन मुद्दों से आम जनता को आखिर क्या लाभ मिलने वाला है?
एनडीए सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं एवं अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने, भरमाने और बरगलाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे गैर-जरूरी मुद्दों को तरजीह दे रही है। आख़िरकार जनता को इन मुद्दों से क्या हासिल होगा?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 9, 2026
बिहार के Cheap Minister एनडीए के किसी भी ऐरा-गैरा नत्थू खेरा तथा अयोग्य,… pic.twitter.com/20TR2JINrk
अयोग्य, अनुपयुक्त लोगों को घर औऱ सुरक्षा दे रही सरकार
तेजस्वी ने मीडिया से आगे बातचीत में कहा कि सरकार बिना किसी स्पष्ट मानक और नियम के अपने नेताओं और समर्थकों को सरकारी खर्च पर उच्च श्रेणी की सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं बांट रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार परिभाषित नियमों की अनदेखी कर रही है और अयोग्य, अनुपयुक्त लोगों को घर औऱ सुरक्षा दे रही है। उनके मुताबिक, सरकार की प्राथमिकताएं जनता की समस्याओं के बजाय राजनीतिक लाभ पर केंद्रित हैं। इस दौरान वे राबड़ी आवास खाली कराने पर सरकार को घेरते नजर आए। आगे उन्होंने NEET परीक्षा पेपर लीक, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दामों को लेकर भी सीएम पर पलटवार किया।

राज्य का खजाना खाली है
उन्होंने दावा किया कि बिहार की आर्थिक स्थिति खराब है। राज्य का खजाना खाली है। कर्मचारी, किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, गरीबी, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ रही है। आगे उन्होंने सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार को सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है।