logo

37 साल के हुए तेजस्वी यादव, आधी रात परिवार संग काटा केक; लालू-राबड़ी और तेज प्रताप भी रहे मौजूद

37 साल के हुए तेजस्वी यादव, आधी रात परिवार संग काटा केक; लालू-राबड़ी और तेज प्रताप भी रहे मौजूद

द फॉलोअप डेस्क:

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज 9 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत दीपावली (Deepawali) की रात परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर की। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi), बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और पत्नी राजश्री (Rajshri) मौजूद रहीं। वहीं, बड़ी बहन मीसा भारती ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। परिवार के सदस्यों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।


राजद कार्यालय में कटेगा 37 पाउंड का केक

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में भी खास तैयारियां की गई हैं। यहां उनके 37वें जन्मदिन के अवसर पर 37 पाउंड का केक काटा जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पटना के अलावा बिहार के अलग-अलग जिलों में भी राजद कार्यकर्ता और समर्थक अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां 

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए भी बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। राजद नेता और समर्थक उनके स्वस्थ जीवन और लंबी राजनीतिक पारी की कामना कर रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था। वह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बिहार की राजनीति में वह राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Tejashwi Yadav Birthday Tejashwi Yadav 37th Birthday Tejashwi Yadav Birthday Celebration