logo

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज जारी करेंगे महागठबंधन का साझा घोषणापत्र 

tejasvi6.jpg

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र आज राज्य की राजनीति में एक अहम दिन है। महागठबंधन आज अपना घोषणापत्र जारी करने जा रहा है। यह घोषणापत्र राजधानी पटना में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मिलकर पेश करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, घोषणापत्र में रोजगार, शिक्षा सुधार, बिजली की स्थिति में सुधार, और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस किया गया है। गठबंधन नेताओं का कहना है कि यह दस्तावेज़ "जनता के मुद्दों और उम्मीदों का रोडमैप" होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो, इस घोषणापत्र के ज़रिए महागठबंधन जनता को यह संदेश देना चाहता है कि वह भाजपा-जेडीयू सरकार के विकल्प के रूप में एक ठोस नीति और कार्यक्रम लेकर सामने आया है।


वहीं, सत्ताधारी दल की ओर से इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा है कि “महागठबंधन के वादे केवल कागज़ी हैं, जनता विकास चाहती है, न कि घोषणाओं का अंबार।” बिहार में पहले चरण के मतदान की तारीख नज़दीक आने के साथ ही सभी दलों ने प्रचार तेज़ कर दिया है। अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि महागठबंधन का घोषणापत्र युवाओं और किसानों को किस हद तक प्रभावित कर पाता है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update bihar election