logo

नालंदा में नींबू तोड़ने पर किशोर को इतना पीटा, मौत हो गई; गांव में तनाव

न321.jpg

नालंदा/बिहार
नालंदा जिले में मंगलवार को नींबू तोड़ने पर एक व्यक्ति ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जिले के सकरावा गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

अचेत होकर गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, युवक गांव में ही किसी व्यक्ति के नींबू के पेड़ से नींबू तोड़ रहा था। बुजुर्ग ने जब उसे देखा तो डांटने और भगाने लगा। लेकिन इसके बावजूद भी युवक ने नहीं मानी। उसके बाद व्यक्ति ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल होकर वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ग्रामीणों में भारी गुस्सा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फुट पड़ा। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची ग्रामिणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले में छानबीन कर रही है।

Tags - Nalanda crime news Bihar crime lemon dispute murder Nalanda village tension Bihar latest news