logo

छपरा में गोली मारकर शिक्षक की हत्या, शरीर पर मिले दो निशान

9fd3व.jpg

छपरा/बिहार
बिहार के छपरा में आज अहले सुबह एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर पर दो गोलियों के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रुप में हुई है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। मृतक कन्या विद्यालय फरहदा में कार्यरत थे।

शौच के लिए निकला बाहर
घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पूछताछ में मृतक की पत्नी प्रमीला देवी ने बताया कि उनके पति रोज की तरह करीब 4 बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर स्वजन बाहर निकले और उक्त स्थान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नीरज घटनास्थल पर मृत पड़ा हुआ है। हालांकि इस दौरान प्रमीला देवी ने यह भी बताया कि नाली को लेकर पड़ोसी से उसका विवाद था।

अपराधियों की खोजबीन जारी
इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही अपराधियों की खोजबीन जारी है। हालांकि अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है।

Tags - Chapra crime news Neeraj Kumar murder Bihar law and order early morning shooting incident police investigation Bihar forensic probe case neighbour dispute issue Saran district crime gun violence Bihar government school teacher Farhada Kanya Vid