logo

खुशखबरी : बिहार में छात्रों के पास 20 हजार रुपये पाने का सुनहरा मौका, जानिए कैसे! 

inam.jpg

पटना: 

बिहार में छात्रों के पास 20 हजार रुपये की बड़ी रकम जीतने का अच्छा मौका है। दरअसल, बिहार सरकार ने सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता 18 अप्रैल को होगी। निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों में से 3 सर्वश्रेष्ठ बच्चों को इनाम मिलेगा।


 
विजेताओं को मिलेगा नगद इनाम
मिली जानकारी के मुताबिक निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र को प्रशस्ति पत्र से साथ 20 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। विजेता, जिन स्कूलों से होंगे उनको मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।


 
आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें
गौरतलब है कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की तरफ से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bspcb.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। एक नंबर 9678056821 भी जारी किया गया है। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 2 समूह में किया जायेगा। पहले समूह में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। दूसरा समूह 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए होगा।