logo

थाने में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, SSP ने दारोगा सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया 

SUSPENDPOLICE.jpg

मुजफ्फरपुर 
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। मामले ने तूल पकड़ते ही जिले के SSP सुशील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांटी थाने के थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।


घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में लापरवाही और संलिप्तता सामने आने के बाद SSP ने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय, ओडी ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर तनुजा, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार निलेश और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले ने जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मृतक के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi