द फॉलोअप डेस्क:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सुरक्षा घेरे से बाहर कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सुरक्षाकर्मी को मंत्री निशांत कुमार को हाथ से धक्का देकर मुख्यमंत्री के करीब जाने से रोकते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो पर जब आलोचना शुरू हुई तो विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने इसे मानवीय भूल बताया है।
एसएसजी ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हटाने की घटना को प्रचारित किया जा रहा है। इसकी घटना की अधोहस्ताक्षरी द्वारा जांच कराई गई है। जांच के क्रम में पाया गया कि विशेष सुरक्षा दल के सुरक्षाकर्मी द्वारा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य किए जाने के क्रम में मानवीय भूल हो गई थी।
एसएसजी ने कहा कि उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कुछ महीने पहले तक, करीब 2 दशक तक विशेष सुरक्षा दल के द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सीएम के सुरक्षा कर्मी द्वारा हटाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपीजी ने प्रेस रिलीज जारी की है। SSG ने कहा है कि जांच में यह पाया गया कि यह एक मानवीय भूल थी। #NishantKumar #Security #Bihar https://t.co/pROz9Y8sUN
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) November 19, 2026
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
गौरतलब है कि यह घटना उस वक्त की है जब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बाकी विभागीय मंत्रियों के साथ नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने गये थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकत है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया जा रहा है। वे लोगों से मिल रहे हैं। इसी बीच जब मंत्री निशांत कुमार उनकी ओर बढ़ते हैं तो सीएम की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के सुरक्षाकर्मियों उनको रोक लेते हैं।
The controversy erupted after a video from CM Samrat Choudhary’s Nov 18 visit to Nitish Setu showed a security personnel pushing Nishant Kumar back as the CM passed by. JD(U) called the incident painful and sought an inquiry, while RJD targeted the BJP over the episode. https://t.co/skMhh16Vog
— Himanshu Harsh (@ClarkKentIGuess) November 19, 2026
जेडीयू ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है
इस बीच जेडीयू ने घटना पर कड़ा विरोध जताया है। एमएलएसी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार पीएम के दौरे की समीक्षा बैठक में गए थे। नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु का उद्घाटन होना है। निशांत, नीतीश कुमार के सुपुत्र हैं। नीरज कुमार ने निशांत कुमार के साथ घटित घटना को दुखद और पीड़ाजनक बताते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
