logo

छठ पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, विशाखापत्तनम-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, विशाखापत्तनम-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

द फॉलोअप, जामताड़ा:

Railway News: छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशाखापत्तनम और पटना जंक्शन के बीच एक जोड़ी 'पूजा ट्रेन ऑन डिमांड' विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों के दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं, जिससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्पेशल ट्रेन का समय सारणी 

भारतीय रेलवे  (Indian Railways) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08588 विशाखापत्तनम-पटना जंक्शन पूजा स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से 15 नवंबर और 22 नवंबर को शाम 19:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार को रात 20:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में, ट्रेन संख्या 08587 पटना जंक्शन-विशाखापत्तनम पूजा स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन से 16 नवंबर और 23 नवंबर को रात 21:50 बजे खुलेगी और यात्रा के तीसरे दिन प्रात: 00:30 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में ठहराव 
​
यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल (Asansol Division) के अंतर्गत दोनों दिशाओं में महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेंगी। पर्व के दौरान रेलवे की पहल से इस  इलाके के यात्रियों के लिए यह सेवा बेहद सुविधाजनक साबित होगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की मांग और सुविधा के अनुसार सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी यानी स्लीपर और विभिन्न वातानुकूलित (AC) श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष रेल परिचालन व्यवस्था का पूरा लाभ उठाएं और अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बनाएं ताकि अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचा जा सके।

Tags - Chhath Puja Special Train Indian Railways Visakhapatnam Patna Special Train Festival Special Train Railway Update Railway Latest News